फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ दिवसीय यज्ञ की पूर्णाहुति, भंडारा हुआ

Fri, 23 Oct 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 सिद्धपीठ हथियाराम मठ पर नौ दिनों से चल रहे यज्ञ, जप की पूर्णाहुति विजयादशमी के दिन हुई। इस दौरान भंडारे में बड़ी संख्या में लोगों ने उपस्थित होकर प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन


नवरात्र में बुढ़िया माई (बृद्धाम्बिका देवी) के  दरबार में नौ दिनों तक यज्ञ जप अनुष्ठान चला। दशमी के दिन महामंडलेश्वर भवानीनंदन यति जी ने आचार्य अनिल घोड़ेकर व 21 वैदिकों के साथ हरिहरात्मक पूजन, शस्त्र पूजन, शास्त्र पूजन  के बाद शक्ति पूजन किया। बुढ़िया माई को हलुआ पूड़ी का भोग लगाया गया।

सिद्धेश्वर महादेव प्रांगण में सिद्धेश्वर महादेव का रुद्राभिषेक कर शमी वृक्ष पूजन किया गया। देर रात तक प्रसाद के रूप में हलुआ पूड़ी का वितरण किया गया।  इस मौके पर डॉ. रत्नाकर त्रिपाठी, बिपिन पांडेय, जितेन्द्र सिंह,  वीरेंद्र यादव, डॉ. सुरेंद्र सिंह, इंद्रजीत सिंह, संतोष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें