गाजीपुर। वित्तीय वर्ष 2021-22 में मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत जिले में 183 आवास बनाए जाएंगे। विकासखंडों को उनकी मांग के अनुसार इन्हें आवंटित कर दिया गया है। इन्हें जरूरतमंदों के लिए आवंटित किया जाएगा। परियोजना निदेशक बाल गोविंद ने बताया कि दैवीय आपदा से प्रभावित आवासहीनों के लिए 78, कुष्ठ रोग से प्रभावित आवासहीनों के लिए 25 एवं मुसहर जाति के लिए 80 आवास का लक्ष्य मिला है। जिले के सभी विकासखंडों को उनकी मांग के समानुपात में आवास आवंटित कर दिया गया है। उन्होंने चिह्नित लाभार्थियों को से अपील की है कि वह संबंधित सचिव एवं बीडीओ को अभिलेख उपलब्ध कराकर आवास का आवंटन करा लें। यह आवास पूर्णरूप से राज्य सरकार से अनुदानित है। किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं देना है। अगर कोई भी व्यक्ति धन की मांग करता है तो बीडीओ से शिकायत की जा सकती है। समस्या का समाधान न होने पर मोबाइल नंबर 9454465241, 8840895163, 9453517946 या दूरभाष नंबर- 0548-2221303 पर संपर्क किया जा सकता है।