फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेपरवाही से सिर्फ 303 लोगों का टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। क्षेत्र में वैक्सीन होने के बावजूद लोग वैक्सीन नहीं लगवा रहे हैं। यहां के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर से गांवों में वैक्सीनेशन के लिए दस टीमें लगाई गई हैं। लेकिन लोगों की बेपरवाही से टीकाकरण का आंकड़ा बढ़ नहीं पा रहा है। बृहस्पतिवार को क्षेत्र में दस टीमों ने सिर्फ 303 लोगों को वैक्सीन लगाई जो बहुत कम है। बघरी में 11 चकमेदिनी नंबर-2 में 10 दरौली में 90 जबुरना में 60 खजुहा में 20 मिर्चा में नौ सेंदुरा में 43, खड़ैचा में 20 बड़ेसर में 10 तथा करमहरी गांव में 30 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। आंकड़ों पर गौर करें तो पांच लाख की आबादी वाले इस क्षेत्र में अगर 300 से 500 वैक्सीन की दर रहेगी तो पूरी आबादी को वैक्सीन लगाने में ढाई वर्ष से अधिक वक्त लग जाएगा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. रुद्रकांत सिंह ने बताया कि क्षेत्र में वैक्सीन के साथ एएनएम आशा आदि को भेजा जा रहा है लेकिन गांव में वैक्सीन को लेकर अफवाह अधिक है जिस कारण वैक्सीन कम लग रही है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील किया कि यह वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है। इससे घबराने की जरूरत नहीं है। बताया कि बृहस्पतिवार को 45 लोगों का एंटीजन टेस्ट और 22 लोगों का आरटी पीसीआर टेस्ट हुआ जिसमें एक भी संक्रमित नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें