फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: एक महीने में नए लुक में नजर आएगा नवापुरा गंगा घाट

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। एक महीने में नवापुरा गंगा घाट नए लुक में नजर आएगा। वंदन योजना के तहत 192 करोड़ की धनराशि से नवापुरा गंगा घाट पर काम चल रहा है। वर्तमान में नवापुरा गंगा घाट कच्चा है। इसको पक्का किया जा रहा है। सीढि़यों का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन

2024 में नगर पालिका की ओर से वंदन योजना के तहत नवापुरा गंगा घाट के कायाकल्प को लेकर प्रस्ताव भेजा गया था। प्रस्ताव के तहत तय किया गया कि नवापुरा गंगा घाट को पक्का किया जाएगा। कच्चे गंगा घाट पर सीढि़यों का निर्माण कराया जाएगा। इसके साथ ही विश्रामालय व पर्यटक केंद्र का निर्माण भी होगा।
गंगा घाट पर प्रकाश, बैठने के लिए बेंच व पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित होगी। शासन की ओर से प्रस्ताव को मंजूरी मिलने पर मार्च, 2025 में निर्माण कार्य शुरू हुआ। कार्य कराने की जिम्मेदारी सीएंडडीएस को दी गई है। कार्यदायी संस्था का दावा है कि 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। एक महीने में पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें