फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकता से ही राष्ट्र और समाज का होगा विकास : सोहन लाल

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सोहन लाल श्रीमाली का शनिवार की रात में नगर में स्वागत किया गया। व्यापार मंडल के व्यापारियों ने पत्रक सौंपा। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में हर समाज का विकास हो रहा है। पात्रों तक योजनाएं पहुंच रही हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एकता से ही राष्ट्र और समाज का विकास हो सकता है। पिछड़ा वर्ग के उत्थान और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए आयोग लगातार कार्य कर रहा है। उन्होंने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर पहुंचाने का संकल्प भी दोहराया।
अंत में सभी ने राष्ट्र और समाज की प्रगति के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष श्रीकांत जायसवाल ने उन्हें मांगपत्र सौंपा। इसमें गोपीगंज छोटी चौराहा पर जिला पंचायत की ओर से संचालित प्राथमिक विद्यालय एवं व्यापारियों की दुकानें तोड़े जाने का मामला उठाया है। बताया कि 2018 में नई बिल्डिंग बनवाने के नाम पर यह भवन तोड़ा गया था। बिल्डिंग तोड़े जाने से बड़ी संख्या में व्यापारी बेरोजगार हो गए हैं। इस मौके पर चेयरमैन डाॅ. घनश्याम दास गुप्ता, बृजेश गुप्ता माैज्ूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें