फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नल के नाम हो ताड़ीघाट-बारा मार्ग

Tue, 03 Feb 2015 11:34 PM IST
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
डढ़वल गांव के लोगों ने मंगलवार की जुलूस निकाला। इसमें शामिल लोगों ने कर्नल मुनींद्र नाथ राय अमर रहे नारों के बीच ताड़ीघाट-बारा मार्ग का नाम शहीद के नाम पर रखने के साथ ही मुख्य मार्ग पर उनके नाम के द्वार का निर्माण कराने और प्रतिमा स्थापित करने की मांग की।
विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि शहीद कर्नल मुनींद्र नाथ राय ने देश के लिए प्राणों की आहुति देकर अपने गांव डेढ़गांवा सहित देश का नाम रोशन किया है। उनकी शहादत पर जिला सहित देशवासियों को गर्व है।

जिस तरह से गांव के इस लाल ने देश के लिए अपना जीवन कुर्बान कर दिया, उसी तरह उन्हें सम्मान मिलना चाहिए। वक्ताओं ने ताड़ीघाट-बारा मार्ग का नाम बदलकर मुनींद्र नाथ राय के नाम पर करने के साथ ही गांव के मुख्य मार्ग पर उनके नाम का द्वार बनाने और शहीद की प्रतिमा स्थापित की जानी चाहिए।
विज्ञापन


ताकि लोग मुनींद्र की शहादत को याद रख सकें। वक्ताओं ने कहा कि जाति और धर्म की राजनीति छोड़कर जनप्रतिनिधियों को ताड़ीघाट-बारा मार्ग का शहीद के नाम पर करवाने और मुनींद्र के नाम का द्वार और प्रतिमा स्थापित कराने में सहयोग के लिए आगे आना चाहिए।
विज्ञापन


जुलूस ने पूरे गांव का भ्रमण किया। जुलूस में अवध नारायण राय, बबलू पांडेय, हरपाल राय, अविनाश राय, अवनीश, संजय, राजेश आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें