फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: पोस्टमार्टम से भी नहीं सुलझी एसडीएम के मौत की गुत्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद एसडीएम रहे वीर बहादुर यादव के मौत की गुत्थी पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भी नहीं सुलझ सकी। ऐसे में बिसरा सुरक्षित कर जांच के लिए भेजा गया है, जिससे मौत का कारण स्पष्ट हो सके। मालूम हो कि एसडीएम वीर बहादुर यादव की मौत सोमवार की रात सरकारी आवास के कमरे में सोते समय हो गई थी, मंगलवार की सुबह अधिकारियों को घटना की जानकारी हुई। डॉक्टरों ने मौत का कारण प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक बताया था। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद उच्चाधिकारियों की मौजूदगी में परिजनों के साथ तहसीलदार कासिमाबाद जया सिंह के नेतृत्व में शव को उनके पैतृक गांव जौनपुर जनपद के शाहगंज कोतवाली थाना क्षेत्र के कोपा गांव भेजवाया गया। रात में ही परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इसके बाद तहसीलदार जया सिंह कर्मचारियों के साथ रात में ही वापस तहसील लौट आई। बिसरा जांच के लिए लखनऊ भेजा गया है। सीओ बलराम ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। प्रथम दृष्टया चिकित्सकों ने हार्ट अटैक से ही मौत होना बताया था। बिसरा जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें