फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां ब्रह्मचारिणी और चंद्रघंटा की हुई पूजा

Sun, 22 Mar 2015 10:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चैत्र नवरात्र में रविवार को द्वितीया और तृतीया तिथि एक साथ पड़ने पर मंदिरों और घरों में मां ब्रह्मचारिणी और चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना की गई। देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने शक्ति स्वरूप ब्रह्मचारिणी और चंद्रघंटा का दर्शन-पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। गहमर स्थित मां कामाख्या धाम और करीमुद्दीनपुर स्थित मां कष्टहरिण भवानी मंदिर में जिले सहित दूसरे जनपदों से भी आए भक्तों ने मत्था टेका। सुबह से लेकर देर शाम तक पूजन-अर्चन का क्रम चलता रहा।
विज्ञापन



दूसरे दिन गहमर के करहिया स्थित मां कामाख्या धाम पर सुबह से ही भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर शाम तक जारी रहा। भक्तों ने मंदिर परिसर में सजी पूजा सामग्री की दूकानों से नारियल, चुनरी, फूल-माला की खरीदारी कर मां के चरणों में अर्पित किया और मन्नतें मांगी।

पूरे दिन भक्तों की तरफ से हवन कुंड में आहुति डालने का क्रम बना रहा। शहर के मिश्रबाजार स्थित काली मंदिर, हमीद सेतु स्थित काली मंदिर, जलनिगम कालोनी स्थित दुर्गा मंदिर और नवाबगंज स्थित मां शीतला माता मंदिर पर पहुंचे श्रद्धालुओं में मां के चरणों में शीश नवाकर उनसे मंगल की कामना की।
विज्ञापन


 कुछ इसी तरह की करीमुद्दीनपुर स्थित मां कष्टहरणी भवानी, सैदपुर स्थित मां काली मंदिर, रेवतीपुर स्थित मां भगवती, दिलदारनगर स्थित शायर माता मंदिर, मुहम्मदाबाद तहसील स्थित मनोकामना देवी, बहादुरंगज स्थित मां चंडी, शादियाबाद स्थित टड़वा भवानी,  स्थिति रेवतीपुर स्थित मां भगवती, करीमदुदीनपुर स्थित कष्टहरणी भवानी, मुहम्मदाबाद तहसील स्थित मनोकामना देवी, अमवा की सती मइया, सैदपुर स्थित मां काली मंदिर, देवकली के चकेरी धाम स्थित दुर्गा मंदिर, शादियाबाद स्थित टड़वा भवानी, सादात स्थित मां काली, मतसा कसबा स्थित दुर्गा मंदिर सहित शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में दुर्गा मंदिरों में जगतजननी के पूजन-अर्चन की होड़ लगी रही। मंदिरों में देवी गीतों और मां के जयकारे से आसपास का माहौल भक्तिमय बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें