फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘एक से मां तो दूसरे से बाप परेशान’

Sun, 05 Mar 2017 11:23 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/गाजीपुर
विज्ञापन
प्रत्याशी त्रिवेणी राम के समर्थन में बोलते भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह।
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि पूरे पांच साल तक प्रदेश की दहशत में रही। अपराध चरम पर रहा। हत्या, चोरी, लूट, बलात्कार, फिरौती के मामले बढ़ने को अखिलेश बाबू विकास बता रहे हैं। इस काम के बल पर दो शहजादे एकत्र हो कहते हैं कि काम बोलता है। एक से मां परेशान है, तो दूसरे से बाप। प्रदेश में कोई विकास तो हुआ नहीं, आखिर किस आधार पर कह रहे हैं कि काम बोलता है। शाह जखनियां विधानसभा क्षेत्र के भासपा-भाजपा गठबंधन प्रत्याशी त्रिवेणी राम के समर्थन में रविवार को हुई जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि छह चरण का चुनाव समाप्त हो गया है। पूर्वांचल अब वोट डालने जा रहा है। सातवें चरण के चुनाव से पार्टी की पूर्ण बहुमत से सरकार बनने जा रही है। ढाई वर्षों के  शासनकाल में केंद्र की सरकार ने 93 योजनाओं को जनता को दिया है, लेकिन प्रदेश शासन के लोग इसे जनता तक पहुंचने नहीं देते हैं।

केंद्र की योजनाओं की बाधक प्रदेश सरकार को विकास एवं उन्नति के लिए बदलना है। बसपा की आलोचना करते हुए कहा कि अपराधियों का साथ देकर चुनाव लड़ाने वाले लोग क्या गुंडई समाप्त कर पाएंगे। भाजपा ने प्रदेश को नंबर एक बनाने का खाका तैयार कर रखा है। उन्होंने कहा यह वीरों की धरती रही है। यहां के लोगों पर देश को नाज है। 
विज्ञापन


केंद्रीय संचार-रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने कहा छह चरणों के मतदान से ही पार्टी को बहुमत मिल चुका है। आभार प्रकट करते हुए प्रत्याशी त्रिवेणी राम ने कहा कि सबके विश्वास पर खरा उतरूंगा। इस अवसर पर भाजपा के विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल, पूर्व प्रदेश मंत्री  प्रभुनाथ चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह, अनिल पांडेय, शिवानंद सिंह, रामचंदर गुप्ता, आशुतोष राय, प्रमोद वर्मा, सुशील सिंह, उमाशंकर यादव, अवधेश यति, रामदुलार राम, अजय चौहान, योगेंद्र सिंह, वृजेश सिंह काकन, श्यामनारायण राम, राजेश भारद्वाज, अशोक पांडेय,  ओमप्रकाश राम, राजेश सोनकर आदि मौजूद थे। अध्यक्षता भानुप्रताप सिंह एवं संचालन विपिन कुमार सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें