फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur: बदमाशों ने दिनदहाड़े जन सेवा केंद्र के संचालक को मारी गोली, घटना के पहले बोले-'जितना पैसा है लाओ दो'

Tue, 29 Aug 2023 03:08 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर

सार

सिधागरघाट निवासी अजीत साहनी (25) ने 17 अगस्त को सिधागरघाट चट्टी पर जनसेवा केंद्र खोला। आज करीब 11 बजे एक बाइक पर सवार दो नकाबपोश पहुंचे। पिस्टल दिखाते हुए अजीत साहनी से बोले, जितना पैसा है लाओ दो, इसपर उसने कहा अभी मुझे दुकान खोले कुछ ही समय हुआ है। मैं कहां से दे पाऊंगा।
विज्ञापन
बदमाशों ने दिनदहाड़े जन सेवा केंद्र के संचालक को मारी गोली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासिमाबाद थाना क्षेत्र के सिधागरघाट चट्टी स्थित एक जन सेवा केंद्र संचालक को मंगलवार को दिनदहाड़े बाइक सवार पहुंचे दो नकाबपोश बदमाशों ने गोली मार दी। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घायल के मुताबिक गोली मारने के पहले बदमाश बोले थे कि जितना पैसा है लाओ दो, लेकिन उसके यह कहने पर कि अभी दुकान खोले ही हैं पर वे वारदात को अंजाम दे दिए।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- 'वो हमारी प्रेम कहानी में रोड़ा था': दिनदहाड़े युवक की हत्या मामले में युवक-युवती का खुलासा, सन्न रह गई पुलिस
विज्ञापन

सिधागरघाट निवासी अजीत साहनी (25) ने 17 अगस्त को सिधागरघाट चट्टी पर जनसेवा केंद्र खोला। आज करीब 11 बजे एक बाइक पर सवार दो नकाबपोश पहुंचे। पिस्टल दिखाते हुए अजीत साहनी से बोले, जितना पैसा है लाओ दो, इसपर उसने कहा अभी मुझे दुकान खोले कुछ ही समय हुआ है। मैं कहां से दे पाऊंगा। आरोप है कि इतने में बदमाश उसके सीने में गोली मारकर फरार हो गए। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही पुुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में उसे स्थानीय पुलिस एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कासिमाबाद ले गई। जहां से उसे डॉक्टरों ने रेफर कर दिया है। बताया जा रहा है बदमाशों ने तीन गोली मारी है। वहीं, घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुट गई है। आसपास के दुकानदार अपनी दुकानें भय के कारण बंद कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें