फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: बदमाशों ने कार पर चलाई गोली, चालक बचा

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमापार। सादात थाना क्षेत्र में बुधवार की रात बाइक सवार दो बदमाशों ने ससुराल जा रहे युवक की कार पर दो राउंड अलग-अलग स्थान पर जाकर फायरिंग किया। गोली कार में लगी है। हालांकि पुलिस घटना को संदिग्ध बताते हुए मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मऊ जनपद के चिरैयाकोट पश्चिमा निवासी कौशल कुमार (30) सादात थाना क्षेत्र के बुढनपुर गांव में अपने ससुराल रहते हैं। वह नगर पंचायत सादात के वार्ड नंबर 7 दीनदयाल नगर कस्बा में स्टार फाइनेंस कंपनी के नाम से एक फर्म चलाते हैं। बुधवार की रात सामान लेकर सैदपुर से ससुराल अपनी कार से अकेले जा रहे थे। रात करीब आठ बजे सादात बाजार से पहले विद्या बाजार के पास पहुंचे थे।
आरोप है कि बाइक सवार दो अज्ञात बदमाश कार पर एक राउंड फायर किए। हालांकि वह गोली चलने के बाद गाड़ी घुमाकर अपने ससुराल बूढ़नपुर जाने लगे। आरोप है कि कुछ दूर जाने पर अमरैईया पोखरा शिशुआपार के मुख्य मार्ग पर पहुंचे तो फिर बाइक सवार दोबारा से गाड़ी पर एक राउंड फायर किया और इसके बाद सैदपुर की तरफ भाग गए। घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच जुट गई। पुलिस घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। थानाध्यक्ष वागिश विक्रम सिंह ने बताया कि घटना संदिग्ध है। जांच की जा रही है। मामला लेनदेन से जुड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें