फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: वारदात को अंजाम देने जा रहा बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
उसके पास से बाइक, तमंचा एवं कारतूस बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रेवतीपुर। सुहवल थाना क्षेत्र के मलसा-ढढ़नी त्रिमुहानी के पास रविवार की भोर में पुलिस ने हत्या एवं लूट की घटना को अंजाम देने जा रहे एक शातिर बदमाश को वाहन चेकिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक बाइक, एक तमंचा एवं कारतूस के साथ दबोच लिया। इस दौरान उसका एक अन्य साथी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। पूछताछ में उसने अपना नाम एवं पता निखिल यादव गांव ईजरी थाना सुहवल बताया। पूछताछ के बाद चालान कर मेडिकल मुआयना कराने के बाद न्यायालय में पेश किया गया जहां उसके ऊपर लगे गंभीर आरोपों और उसके आपराधिक इतिहास को देखते हुए चौदह दिन की न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेज दिया।
प्रभारी थानाध्यक्ष लालता प्रसाद यादव ने बताया कि मलसा तिराहे के पास वह उपनिरीक्षक शिवराज सिंह यादव, हेड कांस्टेबल अरविंद यादव, कांस्टेबल जितेंद्र पटेल एवं कांस्टेबल रोहित यादव के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार युवक तेजी से मेदिनीपुर की ओर से आता दिखाई पड़ा। जब पुलिस कर्मियों ने उसे रुकने का इशारा किया तो वह तेजी से भागने की कोशिश करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन उसकी घेराबंदी कर हल्की मुठभेड़ में उसे दबोच लिया गया। प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि दबोचे गए शातिर बदमाश के खिलाफ थाना में मारपीट, जानलेवा हमला, आर्म्स एक्ट आदि धाराओं में कुल आठ मुकदमे पंजीकृत हैं। बताया कि उसकी काफी दिनों से तलाश की जा रही थी। अभी कुछ दिनों पहले पकड़ा गया बदमाश आर्म्स एक्ट के मामले में जेल से छूटा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें