फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दो वर्ष पहले ही बिजली विभाग से सेवानिवृत्त हुए थे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

दुबिहा। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के दुबिहा बाजार में रविवार को बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक वृद्ध की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कबीरपुर निवासी ललई सिंह चौहान (65) मोपेड से रिश्तेदारी में जा रहे थे। वह दुबिहा बाजार पहुंचे ही थे कि सामने से तेज रफ्तार से आ रही बाइक से जोरदार टक्कर हो गई।
विज्ञापन


हादसे में ललई सिंह चौहान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पातेपुर गांव निवासी बाइक सवार गोपाल (20) और शुभम् घायल हो गए। मौत की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन थाने पहुंच गए। शव को देख पत्नी घनावती धाड़ें मारकर रोने लगी।
विज्ञापन


ललई दो वर्ष पहले ही बिजली विभाग से सेवानिवृत्त हुए थे। करीमुद्दीनपुर के थानाध्यक्ष देवेंद्र यादव ने बताया कि भतीजा विशाल चौहान की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें