फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधेड़ ने गंगा में लगाई छलांग, तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के रामकरण सेतु से शुक्रवार को एक अधेड़ गंगा में कूद गया। पुलिस उसकी तलाश करा रही है। खानपुर थाना क्षेत्र भभौरा गांव निवासी गोविंद यादव (55) घर से सुबह बाइक से कुछ बताए बिना निकल गया। सेतु पर बाइक खड़ाकर गंगा में छलांग लगा दी। पुल पर टहल रहे लोग शोर मचाते हुए घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और पुल पर मौजूद बाइक और डिग्गी में रखे 1500 नकदी के अलावा मोबाईल को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इधर अधेड़ द्वारा गंगा में छलांग लगाने की जानकारी होते ही परिवार के लोग ग्रामीणों के साथ पहुंच गए और गंगा के किनारे तलाश करते रहे, लेकिन सफलता नहीं मिली। इस संबंध में कोतवाल तेज बहादुर सिंह ने बताया कि स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश की है, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें