फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: 21 डिग्री रहा अधिकतम तापमान यह पिछले साल से पांच डिग्री कम

विज्ञापन
कासिमाबाद क्षेत्र के एक गांव में ठंड से बचाव के लिए बकरियों को पहनाया गया कपड़ा-संवाद - फोटो : संस्थान
विज्ञापन
गाजीपुर। इस बार की ठंड बीते साल की तुलना में ज्यादा तीखी है और इसका असर अब साफ दिखने लगा है। तापमान के आंकड़े इसकी गवाही दे रहे हैं। बुधवार को पिछले वर्ष की तुलना में अधिकतम तापमान में पांच और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। गलन भरी ठंड ने आम जनजीवन को बेहाल कर दिया है, जिसमें सबसे ज्यादा दिक्कत दोपहिया वाहन चालकों को उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

आपदा विशेषज्ञ अशोक राय के अनुसार 24 दिसंबर 2024 को अधिकतम तापमान 26.4 और न्यूनतम 12.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि 24 दिसंबर 2025 को अधिकतम तापमान गिरकर 21 और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रह गया।
तापमान में इस गिरावट के कारण ठंड का असर कई गुना बढ़ गया है। सुबह और शाम को कोहरे की चादर छा जा रही है। बुधवार सुबह दृश्यता घटकर मात्र 12 मीटर रह गई, जिससे खासकर हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थम सी गई। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में ठंड और कोहरे का असर बने रहने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें