फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: दहेज में 10 लाख नकदी व 10 विस्वा जमीन के लिए विवाहिता को घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
गहमर। दहेज में दस लाख रुपये और दस विस्वा जमीन की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला दिया। शुक्रवार को पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति सद्दाम खां, सास जाकिया बेगम और देवर अरशद खां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन

दिलदारनगर थानाक्षेत्र के जबुरना गांव निवासी रिजवाना खातून ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि विगत 30 अप्रैल 2023 को गहमर कोतवाली के गोड़सरा गांव निवासी सद्दाम खां के साथ शादी हुई थी। एक मई 2023 को विदा होकर वह ससुराल पहुंची। शादी के कुछ दिनों बाद से ही ससुराल वाले 10 लाख रुपये नकद, सोने की चेन, एसी और 10 विस्वा जमीन की मांग करने के साथ उत्पीड़न करने लगे। अक्सर घरेलू कामकाज का बहाना बनाकर आए दिन गालीगलौज और मारपीट करने लगे। इस दौरान उसे एक बेटी पैदा हुई। ससुराल वालों के उत्पीड़न की पूरी जानकारी पिता को दी। इस पर पिता रिश्तेदारों के साथ ससुराल पहुंचे और पति सहित ससुराल वालों को समझाया। बावजूद इसके वह अपनी मांगों पर अड़े रहे। गत 10 मई को पिता की उपस्थिति में पति सद्दाम खां, सास जाकिया बेगम, देवर अरशद खां ने मारपीट कर बेटी के साथ उसे घर से निकाल दिया। प्रभारी निरीक्षक अशेषनाथ सिंह ने बताया कि विवाहिता की तहरीर पर दहेज उत्पीड़न और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें