सर्वदलीय संघर्ष समिति के गाजीपुर बंद के आह्वान पर व्यापारियों ने पक्काघाट से जुलूस निकाला। तहसील मुख्यालय पर पुलिस प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी कर प्रशासन का प्रतीकात्मक पुतला फूंका।
जुलूस में उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रहलाद दास जायसवाल, महामंत्री बसंत सेठ, कोषाध्यक्ष अविनाशचंद्र बर्नवाल, दुर्गेशचंद्र जायसवाल, नवीन अग्रवाल, दयानंद जायसवाल, आदि शामिल थे।