फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रबंधक ने महिला महाविद्यालय की स्थापना के लिए चार बीघा जमीन दान की

विज्ञापन
जमानिया के सब रजिस्ट्रार कार्यालय पर राजकीय महिला महाविद्यालय के लिए भूमि दान देने पहुंचे रणजीत - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
जमानिया। प्रबंधक रणजीत उपाध्याय ने तहसील स्थित सब रजिस्ट्रार कार्यालय में शुक्रवार की सुबह राजकीय महिला महाविद्यालय की स्थापना के लिए चार बीघा जमीन दान कर दिया ताकि क्षेत्र की महिलाओं को सुदूर पढ़ाई के लिए न जाना पड़े। उनकी यह पहल क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सेवराई तहसील के गहमर गांव स्थित राम रहीम महाविद्यालय के प्रबंधक रणजीत उपाध्याय ने क्षेत्र की महिलाओं को उच्च शिक्षा के लिए हो रही परेशानी को देखते हुए चार बीघा भूमि राजकीय महिला महाविद्यालय की स्थापना के लिए दान देने का फैसला किया। शुक्रवार की सुबह सब रजिस्ट्रार कार्यालय पहुंच कर उन्होंने जमीन दान कर दी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को उच्च शिक्षा के लिए अब भटकना नहीं पड़ेगा। जल्द महाविद्यालय बनकर तैयार हो इसके लिए जनप्रतिनिधि सहित अधिकारियों से गुजारिश है। इस अवसर पर विधायक सुनीता सिंह संयुक्त सचिव उच्च शिक्षा विभाग श्रवण कुमार सिंह उपजिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह उपजिलाधिकारी सेवराई विक्रम सिंह तहसीलदार आलोक कुमार मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता मनीष सिंह चंदन उपाध्याय सुजीत सिंह संजय जायसवाल गणेशदत्त पांडेय आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें