परेवा नहर के पास ट्रेलर के टक्कर से क्षतिग्रस्त बिजली का पोल। संवाद
नंदगंज। स्थानीय बाजार व आसपास के क्षेत्र में 10 घंटे से बिजली की आपूर्ति नहीं होने से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
बृहस्पतिवार को सुबह 7 बजे सादात से शादियाबाद मार्ग पर परेवा नहर के पास 33 हजार मेन लाइन का पोल बालू लदे ट्रेलर की टक्कर से टूट गया। इससे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली कर्मियों ने टूटे पोल को बदलकर नया पोल लगाकर शाम 5 बजे आपूर्ति बहाल की। सादात से आने वाली 33 हजार की मेन तार परेवा नहर के पास लगे पोल में सुबह 7 बजे ट्रेलर की टक्कर से टूट गया। इससे क्षेत्र में 10 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली आपूर्ति बाधित होने से क्षेत्र के बाजार सहित 60 गांवों श्रीगंज, ईशोपुर, हकीमपुर, सिहोरी, अतरसुआ, पिपराही सम्मनपुर, चिलार, सहेड़ी, मदनहीं, बंतरा, बरहपुर, मैनपुर, सबुआ, इमिलिया, किशोहरी, कुसम्हींकला, परमेठ, सौरम, मेदनीपुर, बेलासी, पचारा, बेलसड़ी, नारीपचदेवरा, धरवा, धामूपुर, लोनेपुर, कोटे की आपूर्ति बाधित रही। बिजली कर्मियों ने शाम 5 बजे टूटे पोल को बदलकर आपूर्ति बहाल की। जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। अवर अभियंता इंद्रजीत पटेल ने बताया कि सादात से आने वाली 33 हजार मेन सप्लाई का पोल ट्रेलर के टक्कर से टूट गया था। नया पोल लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है। संवाद