फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: बिहार के कलाकार तैयार करते हैं कृष्ण लीलाओं की स्वचालित मूर्तियां

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। कलेक्ट्रेट परिसर में करीब 1970 से कृष्ण जन्माष्टमी पर लगने वाले मेले की तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। यहां बक्सर से 11 अगस्त को राजेश कुमार के साथ पहुंची छह सदस्यीय कारीगरों की टीम रायफल क्लब परिसर में कृष्ण लीलाओं की स्वचालित मूर्तियों को अंतिम रूप देने में लगी है। खास बात यह है कि वर्ष 1982 में बक्सर से पहली बार गाजीपुर आए कारीगर अनंत कुमार की तीसरी पीढ़ी भी मूर्तियों के निर्माण में लगी है।राजेश कुमार ने बताया कि वर्ष 1982 के तत्कालीन गाजीपुर जिलाधिकारी के अर्दली जयराम ने उनके उस्ताद और चाचा अनंत कुमार को कृष्ण रासलीला की स्वचालित मूर्तियां बनाने के लिए बुलाया था। इसके बाद से अब तक परिवार की तीन पीढ़ियां यहां की मूर्तियों का निर्माण करती आ रही हैं। इस बार वे अपने गुरु भाई शिवजी प्रसाद की देखरेख में इन मूर्तियों का निर्माण कर रहे हैं। 15 अगस्त की शाम को मूर्तियां कलेक्ट्रेट परिसर में लगा दी जाएंगी। 16 अगस्त की शाम से लोग इन मूर्तियों के दर्शन कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें