गाजीपुर। प्रदेश की खराब कानून व्यवस्था और मृतप्राय हो रहे लोकतंत्र के मुद्दे पर शुक्रवार को जिला कांग्रेस कार्यालय पर योगी सरकार की पुतला बनाकर श्राद्ध किया गया। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश में लोकतंत्र कानून व्यवस्था की मृत्यु हो गई है। चारों तरफ हाहाकार मचा हुआ है। लोग जब अपने घरों से निकलते हैं तो उनके परिजनों को सुरक्षा की चिंता होती है। प्रदेश में जंगलराज कायम हो गया है। कोई भी व्यक्ति सुरक्षित नहीं है। जिला अध्यक्ष श्री सुनील राम ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश को अपराध मुक्त बनाने का बीणा उठाया है। प्रदेश के लोग चैन की नींद सो सके इसके लिए चाहे जो कुछ हो जाए कांग्रेस के कार्यकर्ता हर स्तर पर लड़ाई लड़ेंगे। जनक कुशवाहा ने सरकार का पिंडदान किया । उक्त कार्यक्रम में राजीव कुमार सिंह, लाल साहब यादव, संटू जैदी, राम नगीना पांडेय, अजय कुमार श्रीवास्तव ,राहुल सिंह, देवेंद्र सिंह, गुलबास यादव, जेपी चौरसिया, झब्बू , ओम प्रकाश पासवान आदि उपस्थित रहे।