फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर में खराबी से करीब सौ गांवों की बत्ती गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद क्षेत्र के 33 केवीए विद्युत उपकेंद्र कासिमाबाद के 10 एमवीए के ट्रांसफार्मर में बृहस्पतिवार की भोर में चार बजे तेज आवाज के साथ विद्युत प्रवाह बंद हो गया। इसके चलते सिंगेरा, बरार फीडर से संबंधित करीब सौ गांवों के साथ ओरियंटल स्ट्रक्चरल इंजीनियर्स प्राइवेट लिमिटेड की विद्युत आपूर्ति 12 घंटे से अधिक शाम छह बजे तक ठप रही। इस खराबी के कारण इन फीडरों से संबंधित उपभोक्ताओं एवं व्यवसायियों को बिजली के अभाव में परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

कासिमाबाद विद्युत उपकेंद्र पर 10 एमवीए के दो ट्रांसफार्मर लगे हैं। एक ट्रांसफार्मर से गंगौली, बांकी, वेदबिहारी का पोखरा से संबंधित फीडर को चलाया जाता है। दूसरे 10 एमवीए के ट्रांसफार्मर से सिंगेरा, बरार के साथ ओरिएंटल स्ट्रक्चरल इंजीनियर्स प्राइवेट लिमिटेड को विद्युत आपूर्ति की जाती है। बृहस्पतिवार की सुबह चार बजे सिंगेरा, बरार और ओरिएंटल स्ट्रक्चरल इंजीनियर्स प्राइवेट लिमिटेड को विद्युत आपूर्ति करने वाला ट्रांसफार्मर तेज आवाज के साथ ट्रिप कर गया और विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से बंद हो गई।
इस ट्रांसफार्मर से आपूर्ति ठप होने से सिंगेरा और बरार फीडर से जुड़े टेलीफोन एक्सचेंज, सभी प्राइवेट कंपनियों के मोबाइल टावर, थाना, तहसील, ब्लाक कार्यालय से लेकर धरवार कला, बड़ागांव, सोनबरसा, सुकहा, टोड़ार, जलालपुर, सिधउत, बेलसड़ी, सिंगेरा, मिर्जापुर, मेख, शेखनपुर, बरार, महेशपुर सहित करीब सौ गांवों की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह गुल रही। इस समय गांव में छठ पूजा की तैयारी को लेकर घरों की साफ-सफाई के साथ पूजन सामग्री तैयार करने में पानी के साथ आटा चक्की, मसाला पीसने वाले से लेकर किसानों का सिंचाई कार्य पूरी तरह से ठप हो गया।
विज्ञापन

ओरिएंटल स्ट्रक्चरल इंजीनियर्स प्राइवेट लिमिटेड की विद्युत आपूर्ति बंद होने से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हो रहा मरम्मत आदि का कार्य पूरी तरह से ठप हो गया। जिला मुख्यालय से इंजीनियरों और टेक्नीशियनों की आई टीम शाम छह बजे तक गड़बड़ी को ठीक करने में लगी हुई थी। इस संबंध में प्रभारी जेेेई रविंद्र सिंह ने बताया कि 10 एमबीए के ट्रांसफार्मर में फाल्ट होने के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित हुई। टेस्टिंग टीम के अनुरक्षण के बाद देर शाम तक आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें