फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर जाकर युवक को मारी गोली, दाहिने हाथ में लगी

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदगंज थाना क्षेत्र के बरहपुर गांव के पानी टंकी के पास बृहस्पतिवार को शाम छह बजे एक युवक को गोली मार दी गई। घायल युवक को नंदगंज नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बरहपुर गांव निवासी दिलीप कश्यप (23) का मकान बरहपुर पानी टंकी के पास है। गांव के ही एक युवक ने घर पर जाकर गाली देते हुए दिलीप को गोली मार दी और भाग गया। घटना के संबंध में घायल युवक के बड़े भाई ने बताया कि दीपावली के दिन मेरे छोटे भाई और गांव के युवक से बाइक में टक्कर हो गई जिसमें दोनों को मामूली चोट लगी थी।
उसी को लेकर गांव का एक युवक दिलीप के घर जा कर गाली गलौज व हाथापाई करने लगा। तभी युवक ने तमंचा निकाल कर फायर कर दिया। जिससे उसके दाहिने हाथ में गोली लग गई। परिवार के लोगों ने उसे नंदगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाए। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस संबंध में भुड़कुड़ा क्षेत्राधिकारी रविन्द्र कुमार वर्मा ने कहा कि घायल परिजनों की से अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें