फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महादान का हिस्सा न बन पाने का दिखा मलाल

Wed, 27 Jul 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
महादान का हिस्सा न बन पाने का दिखा मलाल
विज्ञापन
सरफरोशी की तमन्ना .... कुछ ऐसा ही जोश और जज्बा मंगलवार को जिला अस्पताल परिसर में आए लोगों में दिखा। मौका था ‘अमर उजाला’ फाउंडेशन की तरफ से कारगिल विजय दिवस के अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर का। शहर के साथ जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से दर्जनों की संख्या में रक्तदान करने आए लोगों में कई लोग ऐसे रहे जो इस महादान का हिस्सा नहीं बन सके। वजह कोई अंडर एज रहा, तो एक महिला अपने नौनिहाल को स्तन पान कराने की वजह से रक्तदान नहीं कर सकी।
विज्ञापन



जिले के बिरनो विकासखंड में बतौर सहायक अध्यापक कार्यरत रीना राय अपने पति संजय राय एवं मासूम पुत्र के साथ आज सुबह रक्तदान करने पहुंची थीं। पंजीकरण कराने के बाद काफी देर इंतजार करने के बाद उनकी बारी आई तो पूछताछ में बच्चे को स्तनपान कराने की बात पता चली। इस पर चिकित्सा कर्मियों ने उन्हें यह कहकर वापस कर दिया कि स्तनपान के दौरान रक्तदान नहीं कर सकतीं।


इसके बावजूद रीना इस नेक कार्य को करने की जिद करती रहीं। रक्तदान न कर पाने का उन्हें मलाल रहा। इसी तरह कई छात्र शुभम, रमेश, आशुतोष, कृष्णा, जयंत, धनंजय, सुनील, शिवजी, रामाकांत, रोहित, विनय, सर्वेश, विकास, मोहित अंडर एज होने के कारण रक्तदान नहीं कर सके। इसके अलावा घबराहट, डायबिटिक आदि से पीड़ित कुछ अन्य लोग भी रक्तदान न कर पाने से मायूस दिखाई दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें