फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीस लाख रुपये की लालच में हत्यारोपी ने किसान की थी हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
दिलदारनगर थाना क्षेत्र के शेरपुर के सिवान में 11 दिन पूर्व किसान की गला रेतकर हत्या तगादा से बचने और 20 लाख रुपये के लिए की गई थी। दो हत्यारोपियों के पकड़े जाने के बाद एसपी ने शुक्रवार को मामले का खुलासा किया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने घटना स्थल से थोड़ी दूर पर बबूल के पेड़ के पास से हत्या में प्रयुक्त दो चाकू बरामद किए।
विज्ञापन

एसपी रामबदन सिंह ने बताया कि बीते 26 अप्रैल की रात दिलदारनगर थाना क्षेत्र के शेरपुर के सिवान में जमानिया कोतवाली के मुहम्मदपुर गांव निवासी किसान बदरे आलम की गला रेेतकर हत्या कर दी गई थी। पांच मई को प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने सूचना पर मामले में हत्यारोपी संदीप गुप्ता निवासी मुहम्मदपुर और सोनू उर्फ सूरजभान पासी निवासी बेटावर कला को फुल्ली नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में हत्यारोपी संदीप गुप्ता ने बताया कि उसने बदरे आलम से एक लाख रुपये ब्याज पर लिए थे। उसने एक रुपया चुका भी दिए थे। बावजूद बदरे आलम ब्याज के 20 हजार रुपये के लिए तगादा करता था। इस बीच मुख्य साजिशकर्ता अब्बास ने भी दुश्मनी के कारण बदरे आलम को ठिकाने लगाने के लिए उसे बीस लाख रुपये का झांसा देकर साथ मिला लिया। योजना के मुताबिक 25 अप्रैल को बदले आलम के मोबाइल पर फोन करके सोनू पासी से बात कराई। जिस पर सोनू ने प्लान के तहत मृतक से कहा कि संदीप का 20 हजार उसके पास है। बीते 26 अप्रैल को पांडेय मोड़ के पास आने पर मिल जाएगा। इस बात पर बदरे आलम झांसे में आ गया। जहां पर पहले से मौजूद सोनू उर्फ सूरजभान पासी, अब्बास और उसके साथियों ने मिलकर बदरे आलम को पकड़ लिया। इसके बाद चाकू से बदरे आलम के शरीर पर कई बार प्रहार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। एसपी ने बताया कि मामले में मुख्य साजिशकर्ता अब्बास सहित तीन फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें