सरजू पांडेय पार्क में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की बैठक में शामिल सदस्य। स्रोत- आयोजक
गाजीपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के सदस्यों एवं पदाधिकारियों की बैठक रविवार को सरजू पांडेय पार्क में हुई। इसमें 2 अक्तूबर को लालबहादुर शास्त्री, 8 अक्तूबर को मुंशी प्रेमचंद और 26 अक्तूबर को गणेश शंकर विद्यार्थी की जयंती पर माल्यार्पण कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि हर वर्ष की तरह चित्रगुप्त जयंती के अवसर पर 11 नवंबर को भगवान श्री चित्रगुप्त की शोभायात्रा और भंडारा का आयोजन होगा।
महासभा के प्रांतीय उपाध्यक्ष मुक्तेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव ने कार्यकर्ताओं से संगठन के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर कर हिस्सा लेने की अपील की। कहा कि संगठन से ही सबकी पहचान है। उन्होंने कायस्थ समाज के गौरवशाली इतिहास की चर्चा करते हुए कहा हमारा इतिहास राष्ट्रभक्ति का रहा है। हमने देश की आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए सदैव देश और समाज को बढ़ाने का काम किया है। इस मौके पर प्रेम कुमार श्रीवास्तव, शैलेश श्रीवास्तव, चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, शैल श्रीवास्तव, सत्यप्रकाश श्रीवास्तव, विपिन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। संचालन जिला महामंत्री अरुण सहाय ने किया।