शहर के पुलिस लाइन ग्राउंड मेंआयोजित क्रिकेट मैच जीतने के बाद कप के साथ न्यायपालिका टीम के क
गाजीपुर। पुलिस लाइन मैदान पर रविवार शाम न्यायपालिका और बीएचयू के डॉक्टरों की टीम के बीच मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में न्यायपालिका की टीम ने बीएचयू डॉक्टरों की टीम को 16 रन से पराजित कर जीत दर्ज की।
टॉस जीतकर न्यायपालिका टीम के कप्तान जनपद न्यायाधीश धर्मेंद्र कुमार पांडेय ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 148 रन बनाए। आशीष कुमार ने सर्वाधिक 35 रन की पारी खेली, जबकि उपकप्तान एवं अपर जनपद न्यायाधीश शक्ति सिंह ने नाबाद 25 रन का योगदान दिया।
149 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बीएचयू डॉक्टरों की टीम 20 ओवर में 132 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से अंकुश ने सर्वाधिक 26 रन बनाए। न्यायपालिका की ओर से सतीश यादव, अमित यादव और अपर सिविल जज संदेश पासवान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दो-दो विकेट झटके।