फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौजवान भारत सभा की बैठक में उठा अस्पताल का मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
नौजवान भारत सभा की जिला इकाई की ओर से रविवार को अलवापुर स्थित बुद्धा पार्क में बैठक आयोजित की गई। बैठक में शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दों पर बातचीत की गई।
विज्ञापन

सभा के पदाधिकारियों ने कहा कि अलावलपुर में कुछ साल पहले जनता ने संघर्ष कर एक अस्पताल खुलवाया था। लेकिन डॉक्टर नहीं होने के चलते आज यह अस्पताल बंद पड़ा है। जिसकी वजह से स्थानीय लोगों को काफ़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। छोटी-छोटी बीमारियों के इलाज के लिए भाग-दौड़ करनी पड़ती है।
बैठक में यह तय किया गया कि यह अस्पताल फिर से शुरू करवाया जाए। इसके पहले गांव में जगह-जगह सभाएं करके लोगों को एकजुट किया जाएगा और हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें