फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: नंदगंज चीनी मिल, बड़ौरा कताई मिल को चालू कराने का उठेगा मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान सभा के प्रदेश महामंत्री पूर्व विधायक राजेंद्र यादव की पत्रकार वार्ता में दी राज्य सम्मेलन के बारे में जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कासिमाबाद। किसान सभा के प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व विधायक राजेंद्र यादव ने सोमवार को कासिमाबाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि 25वें राज्य सम्मेलन में नंदगंज की बंद चीनी मिल के साथ बड़ौरा की कताई मिल को चालू कराना मुख्य मुद्दा होगा। केंद्र एवं प्रदेश की दोनों सरकारें अब तक की सबसे अधिक किसान विरोधी साबित हुई हैं।
उन्होंने पत्रकारों को बताया कि उत्तर प्रदेश किसान सभा का 25वां राज्य सम्मेलन जिला मुख्यालय पर आठ से 10 जून तक लंका मैदान में आयोजित किया गया है। यह सम्मेलन ऐसे समय में हो रहा है जब किसान कृषि से गंभीर संकट में जूझ रहा है। 75 वर्ष की आजादी के बाद आज हमारे अन्नदाता का जीवन खुद संकट में है। किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

केंद्र और प्रदेश सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि देशव्यापी किसानों का आंदोलन समाप्त होने के एक वर्ष से भी अधिक समय बीत गया लेकिन सरकार ने अपने किए हुए वादों को पूरा नहीं किया। किसानों की आमदनी अब तक दोगुनी नहीं हुई।
नंदगंज चीनी मिल और बड़ौरा कताई मिल के बारे में उन्होंने कहा कि इन्हें चालू करने के लिए किसान सभा एक दशक से आंदोलन कर रहा है लेकिन सरकारों पर इसका कोई असर नहीं है। हजारों लोग बेरोजगार पड़े हैं। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में समर्थन मूल्य की गारंटी को कानून बनाने के साथ-साथ 60 वर्ष से ऊपर के किसानों, दस्तकारों, स्त्री, पुरुष सभी को 10000 मासिक पेंशन देने के साथ गन्ना का मूल्य प्रति कुंतल 450 किए जाने, आलू का समर्थन मूल्य 15 सौ प्रति कुंतल करने की मांग किसान सभा करेगी।
विज्ञापन

पूर्व विधायक ने बताया कि इस सम्मेलन में किसान सभा के राष्ट्रीय महामंत्री अतुल कुमार अंजान, लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव अरविंद राज स्वरूप के साथ प्रदेश एवं जिले के तमाम विपक्ष के नेता, विधायक, सांसद एवं पूर्व मंत्री भाग लेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें