फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: घर के बाहर सोए कोटेदार को अज्ञात ने मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती, फिलहाल खतरे से बाहर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवकली। नंदगंज थाना क्षेत्र के पिपरही गांव में अज्ञात हमलावरों ने रविवार रात घर के बाहर सो रहे कोटेदार सुबेदार यादव को गोली मार दी। इसमें वह घायल हो गये उनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। चिकित्सकों ने बताया कि वह खतरे से बाहर हैं।
सुबेदार (50) गर्मी की वजह से घर के बाहर बरामदे में चौकी पर सोये थे। रात करीब 10.30 बजे मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात हमलावर वहां पहुंचे और उसे गोली मार दी। गोली कंधे को पार करते हुए निकल गई। बुरी तरह घायल कोटेदार को आनन-फानन में परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां वह खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने ही सीओ सहित नंदगंज के थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। वहीं, कोटेदार को किसने गोली मारी और क्यों मारी। इसको लेकर परिजन भी आश्वस्त नहीं है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें