फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: तीसरे दिन भी जारी रहा अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। मांगों को लेकर अधिवक्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन सोमवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। इस मौके पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जयप्रकाश राम ने प्रशासन पर उपेक्षापूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया। कहा कि 30 मार्च को बार-बेंच की बैठक में जो 19 सूत्रीय मांगें रखी गई थीं, उन पर प्रशासन ने अब तक न तो कोई ठोस कार्रवाई की है और न ही कोई आधिकारिक जवाब दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब तक शासन की मंशा के विरुद्ध कार्य कर रहे प्राइवेट कर्मियों को बाहर नहीं निकाला जाता और तहसीलदार द्वारा नियम विरुद्ध पारित किए गए आदेशों को निरस्त नहीं किया जाता, तब तक यह आंदोलन समाप्त नहीं होगा। सचिव मुनेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि आंदोलन को और धार दी जाएगी। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष अशोक यादव, अमरनाथ राम, कमलकांत राय, पंकज तिवारी, अरविंद राय, रामरतन जायसवाल, नरेंद्र राय, संजय दुबे, शशिभूषण राय, मेराज हसन, फैसल होदा, बृजेश कुशवाहा, बृजेश ओझा, बब्लू यादव, सोहन यादव, घनश्याम कुशवाहा आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें