फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सभासदों का अनिश्चितकालीन धरना 17 वें दिन भी रहा जारी

विज्ञापन
जमानिया नगर पालिका कार्यालय के बरामदे में धरने पर बैठे सभासदगण। संवाद
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद में कामकाज ठप कराकर आउटसोर्सिंग कर्मियों को दबाव बनाकर कलश यात्रा में शामिल करने, नवीन गृहकर की कथित जबरन वसूली, आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का ब्योरा सार्वजनिक करने और बोर्ड बैठक के फैसलों को लागू कराने की मांग को लेकर सभासदों का अनिश्चितकालीन धरना शनिवार को 17 वें दिन भी जारी रहा। हाथों में पोस्टर लेकर नगर पालिका परिसर में डटे सभासदों ने पालिका प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और दो-टूक कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, आंदोलन खत्म नहीं होगा। सभासदों ने कहा कि 11 सितंबर 2026 को हुई बोर्ड की बैठक में नए गृहकर को फिलहाल समाप्त करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया था। इसके बावजूद आम नागरिकों से कथित तौर पर कर जमा करने का दबाव बनाया जा रहा है, जिससे जनता में आक्रोश है। इस दौरान सुरेंद्र चौधरी साहू, राहुल वर्मा, आशीम खां, रजनीकांत उपाध्याय, शिवबचन सिंह यादव, उमराव यादव, अंजनी गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें