फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सैदपुर की बड़ी सेठानी के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़

विज्ञापन
सैदपुर नगर में दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन के दौरान निकली झांकी में रौद्र नृत्य की प्रतुती देती म
विज्ञापन
सैदपुर नगर के टाउन एरिया परिसर में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा का शुक्रवार की देर रात विसर्जन कर दिया गया। यह प्रतिमा सैदपुर की बड़ी सेठानी के नाम से प्रसिद्ध है। हीरे और सोने के रंग के प्रतीकात्मक आभूषणों से सजी मां की आकर्षक प्रतिमा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं में पूरे नवरात्र उत्साह बना रहा। विसर्जन के दौरान निकाली गई मनमोहक झांकियों ने भी लोगों का ध्यान खींचा। देर रात 11 बजे तक झांकियों को देखने के लिए सड़क पर भीड़ जुटी रही। आयोजक मंडल के शिवम वर्मा ने बताया कि नवरात्र के दौरान मां का प्रतिदिन अलग-अलग तरीके से शृंगार किया जाता था। प्रतिमा की सजावट और आकर्षक स्वरूप को देखने के लिए श्रद्धालु पहुंचते रहे। विसर्जन के दिन भी मां के दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। विसर्जन यात्रा में भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान की झांकी के साथ मां काली के रौद्र रूप की प्रस्तुति विशेष आकर्षण रही। एक झांकी में हनुमान को भगवान श्रीराम और माता सीता की भक्ति में लीन दिखाया गया। झांकियों के साथ निकली विसर्जन यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए जौहरगंज पंप कैनाल पहुंची, जहां पुलिस सुरक्षा के बीच मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें