फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: 30 लाख से बना स्वास्थ्य उपकेंद्र एक साल से बंद, इस्तेमाल से पहले ही भवन में पड़ीं दरारें

विज्ञापन
सब्बलपुर गांव ​स्थित हेल्थ एंव वेलनेश सेंटर पर ल टका ताला। संवाद - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
जमानिया। सब्बलपुर कलां में करीब 30 लाख रुपये की लागत से बनाया गया स्वास्थ्य उपकेंद्र एक साल से ताले में बंद है। जिस भवन से ग्रामीणों को इलाज की सुविधा मिलने की उम्मीद थी, वह शुरू होने से पहले ही बदहाल होने लगा है। भवन की खिड़कियों के शीशे टूट चुके हैं और दीवारों में दरारें पड़ गई हैं। इससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता के साथ ही विभागीय निगरानी पर भी सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

करीब पांच हजार की आबादी वाले गांव में स्वास्थ्य उपकेंद्र का निर्माण होने से ग्रामीणों को उम्मीद थी कि मामूली बीमारियों और प्राथमिक उपचार के लिए उन्हें बाहर नहीं जाना पड़ेगा। लेकिन एक साल से केंद्र बंद होने के कारण ग्रामीणों को इलाज के लिए कई किलोमीटर दूर जमानियां कस्बे या गाजीपुर जिला मुख्यालय की दौड़ लगानी पड़ रही है। ग्रामीण मनोज, उपेंद्र, प्रह्लाद, उमाकांत, राजेश और बबलू ने नाराजगी जताते हुए कहा कि लाखों रुपये खर्च कर स्वास्थ्य केंद्र का भवन तो बना दिया गया, लेकिन इसका लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल रहा है। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से केंद्र को अविलंब शुरू कराने की मांग की है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आरके सिंह ने बताया कि बंद पड़े स्वास्थ्य उपकेंद्र को सभी जरूरी सुविधाओं से लैस कर बहुत जल्द चालू कर दिया जाएगा। केंद्र के संचालन के लिए आवश्यक साजो-सामान के साथ स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती कर दी गई है। उन्होंने कहा कि निर्माण के इतने कम समय में भवन में दरारें आने का मामला गंभीर है। इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें