फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: शिक्षामित्र के साथ गाली व हाथापाई के आरोप में प्रधानाध्यापक निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। नगवां प्राथमिकी विद्यालय पर पहुंचे प्रधानाध्यापक द्वारा शिक्षामित्र के साथ गाली गलौज एवं हाथापाई करने का आरोप है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने इसे गंभीरता से लेते हुए प्राथमिक विद्यालय नगवां पर तैनात प्रधानाध्यापक रणवीर यादव को निलंबित कर दिया है। सैदपुर के खंड शिक्षा अधिकारी उदयचंद राय को मामले की जांच करने के लिए जांच अधिकारी नियुक्त किया है। बीएसए उपासना रानी वर्मा ने बताया कि सादात ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय माहपुर में प्रतिमा यादव प्रधानाध्यापक हैं। प्रतिमा के पति रणवीर यादव प्राथमिक विद्यालय नगवां पर प्रधानाध्यापक हैं और अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ सादात के ब्लॉक अध्यक्ष हैं। बुधवार को प्रतिमा यादव छुट्टी पर थीं।
विज्ञापन

निपुण लक्ष्य का आंकलन करने के लिए माहपुर प्राथमिक विद्यालय पर डायट से दो बीटीसी प्रशिक्षु आईं थी। रणवीर यादव पत्नी की जगह उनके विद्यालय पर पहुंच गए। उनके आने पर वहां तैनात शिक्षामित्र सीमा यादव ने कहा कि यहां आपका क्या काम है। निपुण लक्ष्य आंकलन मैडम के न होने के कारण कैंसिल कर दिया गया है। इतना सुनते ही रणवीर यादव भड़क गए और शिक्षामित्र सीमा यादव को गाली देने लगे। सीमा ने विरोध किया तो हाथापाई पर उतर आए। सूचना पर खंड शिक्षा अधिकारी सादात सीताराम यादव पहुंचे, तब तक रणवीर चले गए थे। बीईओ ने मामला जाना और विद्यालय के शिक्षकों से बयान लेने बाद रिपोर्ट जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपासना रानी वर्मा को भेज दिया। रिपोर्ट के आधार पर प्राथमिक विद्यालय नगवां के प्रधानाध्यापक रणवीर यादव को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें