फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से निकली शिव की शोभायात्रा

Fri, 17 Apr 2015 10:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 रामचरित मानस पाठ समिति मुरलीकटरा हरिशंकरी की ओर से शुक्रवार को भगवान शिव की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। इसमें सैकड़ों की संख्या में महिला एवं पुरुष शामिल थे। शोभायात्रा महुआबाग, सकलेनाबाद, विशेषगंज, मिश्रबाजार, लालदरवाजा होते हुए हरिशंकरी के रामचबूतरे पर जाकर धार्मिक सभा में तब्दील हो गई।
विज्ञापन



इस मौके पर मानस पाठ समिति के अध्यक्ष कृष्ण बिहारी त्रिवेदी ने कहा कि हम हिंदू धर्म की संस्कृति को भूलते जा रहे हैं। ऐसे कार्यक्रमों में शामिल होकर श्रद्धालु भौतिक जीवन में शांति ला सकते हैं।

 इस दौरान महिला श्रद्धालुओं ने गीत-भजन प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल एवं रेलराज्य मंत्री के प्रतिनिधि सिद्धार्थ राय उपस्थित रहे।
विज्ञापन


पंडित लव त्रिवेदी बड़ेलाल, श्यामजी पांडेय, अजय दीक्षित, गोपाल जी पांडेय, मोहन तिवारी ने विचार व्यक्त किया। इस मौके पर लड्डू पांडेय, गोपाल दास अग्रवाल, गोपाल मोहन अग्रवाल, योगेश वर्मा, बांके तिवारी, नागेश तिवारी, अशोक कुमार तिवारी, इंदू, सोना, राधिका, मुन्नी, सावित्री, विमला, साधना, दीना गुप्ता, अभिषेक मिश्रा, ओमप्रकाश पांडेय, नेपाली पांडेय, छोटे शर्मा, घूरे शर्मा, अभय अग्रवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें