फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक स्थल पर सरकार का होना चाहिए अधिकार : भवानीनंदन यति

विज्ञापन
विज्ञापन
जखनिया। सिद्धपीठ हथियाराम मठ के पीठाधीश्वर स्वामी भवानीनंदन यति महाराज ने बुधवार को पत्रकार वार्ता में कहा कि पूरे देश में जो भी धार्मिक स्थल हैं, उन पर सरकार का अधिकार होना चाहिए। उसी तरह वक्फ बोर्ड, मस्जिद, गिरजाघर जैसे धर्मस्थल ही क्योंं ना हों, उस पर सरकार का नियंत्रण जरूरी होना चाहिए। चैत्र नवरात्र के पर्व से नया साल प्रारंभ होता है। नवरात्र में मां की आराधना करना अल्पाहार, उपवास, अनुष्ठान करने से परिवार में संपन्नता होती है। गुरु के प्रति शिष्य और पिता के प्रति पुत्र की आस्था होगी तभी परिवार में संपन्नता होगी, परिवार की दरिद्रता दूर होगी। भगवान रामचंद्र का चरित्र अपनाने से सब कुछ होगा।
विज्ञापन

यह बातें उन्होंने क्षेत्र के सिद्धपीठ हरिहरपुर मठ स्थित दक्षिण मुखी मां काली धाम में आयोजित कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के न चाहने के बाद भी महाभारत हुआ। जो भी होने वाला होता है उसे टाला नहीं जा सकता। आज देश हो या विदेश, हर जगह सर्च नहीं बल्कि रिसर्च हो रहा है। लोग पुरानी गुरुकुल पद्धति का ही रिसर्च कर रहे हैं। जल्द ही गुरुकुल पद्धति देश में आने वाली है। संघ प्रमुख मोहन भागवत को एक अलौकिक पुरुष बताते हुए उन्होंने कहा कि वह देश की एकता और अखंडता के लिए निरंतर प्रयासरत रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें