रेवतीपुर। थाना क्षेत्र के दुल्लहपुर नगदिलपुर गांव में बीते 14 सितंबर को टमाटर की खेत में रोपनी करते समय बिजली गिरने किसान सियाराम चौधरी की मौत हो गई थी। हादसे के चार ही दिन में राज्य सरकार द्वारा आपदा प्रबंधन के तहत मृतक की पत्नी के खाते में चार लाख रुपये का भुगतान कर दिया। इसकी जानकारी होते ही गांव के लोगों प्रदेश सरकार के कार्यों की जमकर सराहना की।
बीते 14 सितंबर को किसान सियाराम चौधरी टमाटर के खेत में रोपनी कर रहे थे। इसी दौरान सिवान में तेज चमक एवं आवाज के कारण खेत में काम कर रहे किसान जहां-तहां दुबक गए थे। एक-दूसरे की जानकारी लेने लगे उसी दौरान सियाराम चौधरी की खोज करने लगे देखा कि वह खेत में औधें मुह पड़े हुए हैं, आनन-फानन में उन्हें रेवतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। प्रदेश सरकार ने एक हफ्ता के अंदर ही राज्य सरकार द्वारा आपदा प्रबंधन को रूप में उनकी पत्नी शिल्पा देवी के खाते में चार लाख भेज दिया। इस संबंध में सेवराई तहसीलदार घनश्याम राम ने बताया कि शासन की ओर से चार लाख रुपये मृतक की पत्नी के खाते में भेजा गया है।