फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: लोकतांत्रिक मूल्यों का उल्लंघन कर रही सरकार

विज्ञापन
नंदगंज के सिहोरी में पदयात्रा निकालते भाकपा कार्यकर्ता-संवाद
विज्ञापन
नंदगंज। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की राष्ट्रीय पदयात्रा कार्यक्रम के उपलक्ष्य में मंगलवार को यात्रा के छठें दिन ग्राम सभा सिहोरी स्थित मंदिर परिसर में बैठक आयोजित की गई। इसमें एक सितंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित रैली को कामयाब बनाने की अपील की गई। बैठक में पार्टी की राज्य कार्यकारिणी के सदस्य अमेरिका सिंह यादव ने कहा कि देश की सरकार संविधान के प्रावधानों और लोकतांत्रिक मूल्यों का उल्लंघन कर रही है। ऐसी स्थिति में संविधान, लोकतंत्र और देश की धर्मनिरपेक्षता की रक्षा करना जरूरी है। बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार आम जनता की गंभीर समस्याएं बन चुकी हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और अनियमितताओं से युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। सार्वजनिक क्षेत्र के संस्थानों को लगातार निजी हाथों में सौंपे जाने से रोजगार के अवसर भी कम हुए हैं। उन्होंने कहा कि देश की जनता ने आजादी की लड़ाई में एकजुट होकर अंग्रेजी हुकूमत का मुकाबला किया था। आज जरूरत है सभी लोग एकजुट होकर देश की एकता, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करें। इस मौके पर जिला सचिव जनार्दन राम, राज्य परिषद के सदस्य शशिकांत कुशवाहा, राम शुक्ला, बच्चेलाल यादव, दुर्जन बिंद, रामराज बिंद, चंद्रशेखर वर्मा आदि ने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता राजेंद्र खरवार ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें