फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: न्यू पीएचसी की छत से टूटकर गिरा सीमेंट

विज्ञापन
बरेसर थाना क्षेत्र के अलावलपुर अफगा स्थित न्यू पीएचसी की छत का टूटकर गिरा सीमेंट। स्रोत.. अस्पत
विज्ञापन
बरेसर। थाना क्षेत्र के अलावलपुर अफगा स्थित न्यू पीएचसी की छत में दरार होने से आए दिन हादसे की संभावना मंडरा रही है। मंगलवार की दोपहर अचानक छत का सीमेंट टूटकर गिरने लगा। ऐसे में स्वास्थ्य कर्मी भागकर बाहर निकले, जिससे चोटिल होने से बच गए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. प्रकाश चंद यादव ने बताया कि अस्पताल का छत वर्षों से जर्जर पड़ा हुआ है। आए दिन सीमेंट टूटकर गिरता रहता है। ऐसे में हादसा की संभावना बनी रहती है। ऐसे में बाहर ही मरीज का जांच व उपचार करना पड़ता है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि कई बार पत्र भी भेजा गया, लेकिन अबतक मरम्मत का कार्य शुरू नहीं हो सका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें