फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोषी शराब माफिया को बचा रही सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। अलीगढ़ और अन्य जिलों में सैकड़ों लोगों की जहरीली शराब पीने से हुई मौत के मामले में बुधवार को जिला कांग्रेेस कमेटी ने धरना दिया। कहा कि सरकार दोषी शराब माफिया को बचाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

शहर के आमघाट सहकारी कॉलोनी स्थित गांधी पार्क में आयोजित धरने में जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि प्रदेश सरकार जहरीली शराब कांड के दोषी शराब माफिया को बचाने में जुटी हुई है। कहा कि वर्तमान सरकार के तानाशाहीपूर्ण रवैया से आए दिन घटनाएं हो रही हैं। चेताया कि जब तक शराब माफिया को सरकार संरक्षण देगी और आबकारी मंत्री को बर्खास्त नहीं करेगी तब तक कांग्रेसजन चुप नहीं बैठेंगे। सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष किया जाएगा। इस दौरान चंद्रिका सिंह, राजीव सिंह, मंसूर जैदी, राजेश कुमार गुप्ता, युगल किशोर सिंह, आशुतोष कुमार गुप्ता, ऊषा चतुर्वेदी, माधव कृष्ण, ओमप्रकाश पांडेय, मिलिंद्र सिंह, पत्ती बिंद, अवधेश भारती, शबीहुल हसन, हरिओम यादव, आदिल अख्तर, ओमप्रकाश पासवान, राजेंद्र भारती, संजय बिंद, गुड्डू कुमार, महबूब निशा, कैलाश कुशवाहा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें