फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: दस साल से सड़कें गड्ढामुक्त करा रही सरकार, आज तक भर नहीं सकी गड्ढे

विज्ञापन
शहर के बंशीबाजार स्थित सपा कार्यालय में पत्रकारवार्ता में बोलते जमानिया विधायक ओमप्रकाश सिंह। स - फोटो : 1
विज्ञापन
गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने पार्टी से चार विधायकों के साथ एक मोटेल में शुक्रवार को प्रेसवार्ता आयोजित की। इस मौके पर जमानिया के विधायक ओमप्रकाश सिंह, जंगीपुर के विधायक डॉ. विरेंद्र यादव, सदर के जैकिशन साहू और सैदपुर के विधायक अंकित भारती ने ने अपने क्षेत्रों में अनियमित विद्युत आपूर्ति, जले ट्रांसफॉर्मरों, जर्जर तारों एवं खराब और गड्ढायुक्त सड़कों की समस्याओं का जिक्र किया। जमानिया के विधायक ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि पिछले दस वर्षों से योगी सरकार सड़कों को गड्ढा मुक्त करा रही है लेकिन आज तक यह सरकार गड्ढा नहीं पाट पाई। गड्ढा मुक्त कराने के नाम पर यह सरकार लूट कर रही है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि यह सरकार अपनी योजनाओं को ठीक से क्रियान्वित नहीं कर पा रही है। सदर विधायक जैकिशन साहू ने कहा कि लगातार दस वर्षों से नगर की सड़कें ऊबड़-खाबड़ और कीचड़ से सनी है लेकिन नगरपालिका के लिए यह सड़कें और चौराहे एटीएम का काम कर रहे हैं। डॉ. विरेंद्र यादव और अंकित भारती ने भी अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए योगी सरकार को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि 48 घंटे के अंदर ट्रांसफार्मर बदलने का सरकार का दावा पूरी तरह से झूठा साबित हुआ है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिले की इन समस्याओं को लेकर जल्द ही जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा। पत्रकार वार्ता में पूर्व विधायक खुर्शीद अहमद, पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, जिला उपाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें