फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: बैडमिंटन में तीनों आयु वर्ग में बालिका टीम बनी विजेता

विज्ञापन
शहर के पुलिस लाइन में आयोजित माध्यमिक विद्यालयों की मंडलीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेता ​खिला
विज्ञापन
गाजीपुर। पुलिस लाइन इंडोर स्टेडियम में आयोजित 70वीं माध्यमिक मंडलीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में गाजीपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। तीनों आयु वर्ग में बालिका टीम ने खिताब अपने नाम किया, जबकि बालक वर्ग में गाजीपुर की टीम तीनों आयु वर्ग में उपविजेता रही।
विज्ञापन

ओवरऑल चैंपियन का खिताब भी गाजीपुर ने जीता। चंदौली दूसरे और वाराणसी तीसरे स्थान पर रहा।
मंगलवार को अंडर-14 बालिका वर्ग में गाजीपुर ने जौनपुर को हराकर विजेता ट्रॉफी हासिल की। बालक वर्ग में चंदौली विजेता और गाजीपुर उपविजेता रहा। अंडर-17 में बालिका वर्ग में गाजीपुर विजेता और जौनपुर उपविजेता रहा, जबकि बालक वर्ग में वाराणसी विजेता और गाजीपुर उपविजेता रहा।
अंडर-19 बालिका वर्ग में गाजीपुर ने चंदौली को पीछे छोड़कर खिताब जीता। बालक वर्ग में वाराणसी विजेता और गाजीपुर उपविजेता रहा।
मुख्य अतिथि एसपी सिटी डॉ. राकेश कुमार मिश्रा ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान की और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। विशिष्ट अतिथि एडीआईओएस अरविंद कुमार सिंह ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। आयोजक सेराज अहमद, आकाश सिंह, डॉ. अखंड राय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें