फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुश्ती में सत्येंद्र ने मारी बाजी

Tue, 04 Aug 2015 11:33 PM IST
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
धामूपुर गांव स्थित शहीद पार्क में मंगलवार को परवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद पुत्र पहलवान उस्मान खलीफा दंगल प्रतियोगिता का शुभारंभ ब्रिगेडियर कुंवर विरेंद्र सिंह और शहीद की पत्नी रसूलन बीबी ने फीता काटकर किया।
विज्ञापन


 इसके बाद कुश्ती शुरू की। इस प्रतियोगिता में बद्धूपुर के सत्येंद्र पहलवान ने बाजी मारी। इस दंगल प्रतियोगिता में जिला सहित कई जनपदों के पहलवानों ने भाग लिया। पहली कुश्ती मुहम्मदाबाद के मृत्युंजय और बद्धूपुर के सत्येंद्र

हुई। इसमें सत्येंद्र ने मृत्युंजय को पटकनी दी। इसके बाद मुहम्मदाबाद के अन्नू पहलवान और मऊ के मोनू पहलवान के बीच कुश्ती हुई। इसमें मोनू सफलता अर्जित की। इसके अलावा देवकठिया के कौशल पहलवान, मदरा के संतोष
विज्ञापन


 आदि के बीच भी जोर आजमाइश हुई। कार्यक्रम की शुरुआत से पूर्व बिग्रेडिर कुंवर विरेंद्र सिंह का परेड, सलामी से स्वागत किया गया। ब्रिगेडियर ने शहीद वीर अब्दुल हमीद की प्रतिमा पुष्प चक्र अर्पित किया। उन्होंने वीर अब्दुल

हमीद शहादत की चर्चा करते हुए कहा कि उनकी शहादत को देश कभी भूला नहीं पाएगा। यहां के युवा पीढ़ी वीर अब्दुल हमीद आदर्शों के चलने की प्रेरणा लेनी चाहिए। पहली बार आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता की प्रशंसा की।

ब्रिगेडियर ने शहीद की पत्नी रसूलन बीबी का शाल भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह पटेल पुलिस अधीक्षक आनंद कुलकर्णी, आयोजक जमील अहमद, सपा के वरिष्ठ नेता जैकिशन साहू, उद्योग व्यापार

मंडल के अध्यक्ष राजेश मद्धेशिया, लालजी यादव, श्यामलाल यादव, संतोष यादव, अनिल मद्धेशिया, जनार्दन यादव, प्रधान डा. सिकानू राम, संतोष सिंह, विंध्याचल यादव, जनार्दन यादव, अमरनाथ यादव, डा. आरपी पांडेय, गोपाल
विज्ञापन


 यादव आदि मौजूद थे। जिलाधिकारी ने पार्क की बदबहाली को दूर करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें