जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा शनिवार को होगी। इस परीक्षा में 34 सौ से ज्यादा परीक्षार्थियों के बीच प्रवेश के लिए जोर आजमाइश होगी। इसके लिए शहर में पांच परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं।
परीक्षा को नकलविहीन और सकुशल संपन्न कराने की तैयारी पूरी कर ली गई है। केन्द्रवार मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। परीक्षा सुबह 11 बजे से 1.30 बजे तक होगी।
शहर के पुलिस लाइन के पास जवाहर नवोदय विद्यालय स्थित है। इस विद्यालय में कक्षा-6 में दाखिले के लिए हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी प्रवेश परीक्षा आयोजित की जा रही है। आगामी शैक्षिक सत्र के लिए विद्यालय की 40 सीट के
लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा में साढ़े तीन हजार से अधिक छात्रों की तरफ से आवेदन किया गया था। राजकीय सिटी इंटर कालेज स्थित केन्द्र पर सादात, जखनिया, मनिहारी एवं बिरनो, राजकीय बालिका इंटर कालेज में मरदह, नगर
एवं सदर तथा लूदर्स कान्वेंट बालिका इंटर कालेज के केन्द्र पर सैदपुर, देवकली एवं करंडा ब्लाक के परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इसी तरह एमजेआरपी में मुहम्मदाबाद, कासिमाबाद, भांवरकोल एवं बाराचंवर तथा शाहफैज पब्लिक स्कूल में
जमानिया, रेवतीपुर एवं भदौरा विकासखंड के परीक्षार्थी बैठेंगे। परीक्षा को नकलविहीन और सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। इस संबंध में जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य मुख्तार आलम ने बताया
कि प्रवेश परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए केन्द्रवार मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।
जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा के लिए पांच केन्द्र बनाए गए हैं। इसमें राजकीय सिटी इंटर कालेज में 865, लूदर्स कांवेंट बालिका इंटर कालेज में 703 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इसके अलावा महात्मा ज्योतिराव फूले पब्लिक स्कूल
स्थित केन्द्र पर 814, शाहफैज पब्लिक स्कूल में 403 तथा राजकीय बालिका इंटर कालेज में 626 परीक्षार्थी बैठेंगे।