गाजीपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्र जिले में आने लगे हैं। मंगलवार को प्रश्नपत्रों को पहली खेप जिले में पहुंची। इसके साथ ही हाईस्कूल ओर इंटरमीडिए की कक्षाओं के प्रवेशपत्र भी उपलब्ध हो गए हैं।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से शुरु हो रही है। जिसमें करीब 1.37 छात्र भाग लेगें। अब जबकि परीक्षा शुरु होने में लगभग दो सप्ताह का समय शेष रह गया है। इसको सकुशल संपन्न कराने की तैयारी जोर पकड़ने लगी है। दोनों कक्षाओं के प्रवेश पत्र उपलब्ध हो गए हैं, वहीं प्रश्नपत्र भी आने लगे हैं। मंगलवार को करीब एक लाख प्रश्नपत्रों की पहली खेप पहुंची। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रकाश सिंह ने बताया कि प्रश्नपत्रों की खेप आनी शुरु हो गई है।
दूसरे दिन 4000 छात्रों ने प्रायोगिक परीक्षा
उधर, इंटर के छात्रों की प्रयोगात्मक परीक्षा में मंगलवार को दूसरे दिन 59 केंद्रों पर करीब चार हजार छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए गठित सचल दलों की तरफ से केंद्रों का निरीक्षण किया गया। सीसीटीवी की निगरानी में कराई जा रही इस परीक्षा के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रकाश सिंह ने मंगलवार को प्रयोगात्मक परीक्षा का निरीक्षण कर जायजा लिया। बताया कि बोर्ड की तरफ से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रयोगात्मक परीक्षाएं कराई जा रही हैं।