फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग का गोला बनी महिला

Tue, 05 May 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 सदर कोतवाली क्षेत्र के नखास मुहल्ला निवासी रफी उर्फ खरचू अहमद की पत्नी रजिया मंगलवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई।
विज्ञापन


आग की लपटों ने मकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। अंदर मौजूद अन्य लोग किसी तरह जान बचाकर बाहर भागे। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे फायर कर्मियों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया।

 नखास मुहल्ला निवासी रफी उर्फ खरचू सब्जी बेचकर परिवार का भरण-पोषण करता है। वह किसी काम के सिलसिले में जिले से बाहर गया हुआ है।

आज दिन में करीब साढ़े 11 बजे मकान के अंदर उसकी पत्नी रजिया (38) संदिग्ध परिस्थितियों में आग का गोला बन गई। आग की उठ रही लपटों को देख परिवार के लोगों के होश उड़ गए।
विज्ञापन


 जब तक वे आग बुझाने की कोशिश करते, तब तक रजिया के शरीर से उठ रही आग की लपटों ने कमरे में रखे सामानों को भी अपनी आगोश में ले लिया और पूरे कमरे से आग की लपटें उठने लगीं।

वहां मौजूद परिवार के लोगों को जब ऐसा लगा कि वह भी आग की चपेट में आ जाएंगे, वह शोर करते बाहर भागे। मकान लबे सड़क पर है।

इसकी वजह से आसपास के लोग मौके की तरफ दौड़ पड़े और आग को बुझाने में जुट गए। लोगों ने इसकी जानकारी फायर कर्मियों को दी। सूचना मिलने के कुछ  ही देर बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई।

 काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। गंभीर रूप से झुलसने की वजह से रजिया की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जानकारी मिलते ही कोतवाल श्रीप्रकाश दुबे पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


परिवार के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी लेने के लिए शव को कब्जे में ले लिया। इंस्पेक्टर ने बताया अज्ञात कारणों से आग लगने की घटना में जलकर रजिया की मौत हुई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें