क्षेत्र के सुगवलियां गांव में शनिवार की दोपहर एक बजे राजभर बस्ती में अचानक आग लगने से सात झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। इस घटना में सात परिवारों के घर-गृहस्थी का सामान पूरी तरह नष्ट हो गया है। पूरा परिवार खुले आसमान के नीचे रात बिताने को मजबूर है।
सुगवलियां निवासी सीता राजभर सुबह परिवार के साथ खेत पर काम करने गए थे। संजय राजभर, मनोज राजभर व संतोष राजभर के परिवार के लोग मजदूर करने गांव से बाहर गए थे। दोपहर लगभग एक बजे झोपड़ियों से ऊंची
लपटें निकलती देख गांव के लोग दौड़े। लोगों ने आग बुझाना शुरू कर दिया। जब तक आग पर काबू पाया जाता तबतक काफी नुकसान हो चुका था। इस घटना में सीता राजभर की दो, संजय राजभर की तीन झोपडियां, मनोज
राजभर की एक, संतोष राजभर की एक झोपड़ी जलकर नष्ट हो चुकी थी। उनमें रक्खा घर गृहस्थी का सामान एवं कई कुंतल अनाज, कपड़े आदि जलकर राख हो गए। सूचना पर परिवार के लोग पहुंचे तो देखा कि सबकुछ नष्ट हो
गया है। तीनों राजभर परिवार के लोग ठंड में खुले आसमान के नीचे आ गये हैं। पीड़ितों ने बताया कि कुछ जेवरात के साथ ही नगदी, अनाज, कपडे, चारपाई आदि सब जलकर राख हो गया है। नागेंद्र यादव व ओमप्रकाश सिंह
यादव ने पीड़ित परिवार को अनाज, त्रिपाल के साथ आर्थिक सहायता दी। प्रशासन से मदद दिलाने का आश्वासन भी दिया ।