फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुला गया प्रधानों की किस्मत का पिटारा

Sun, 13 Dec 2015 11:43 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत के प्रधान एवं सदस्य पद के चुनाव की मतगणना रविवार को सकुशल संपन्न हो गई। जिले के 1237 प्रधान पद की सीटों के परिणाम शाम तक घोषित कर दिए गए। कड़ी सुरक्षा के बीच कराई गई मतगणना के दौरान
विज्ञापन


निर्वाचित प्रधानों को निर्वाचन अधिकारी की ओर से प्रमाणपत्र भी वितरित किया गया।
ग्राम  पंचायत के प्रधान और सदस्य पद के लिए जिले में चार चरणों में चुनाव कराया  गया था। विकासखंडवार जिले

की 193 न्याय पंचायतों के 1237 ग्राम पंचायतों के चुनाव की मतगणना कराई गई। सभी विकासखंड स्थित निर्धारित मतगणना स्थलों पर सुबह 7 बजे से मतगणना शुरू हुई। मतगणना के लिए ग्राम पंचायतवार टेबल लगाए गए थे।

मतगणना शुरू होने से पहले ही संबंधित स्थानों पर उम्मीदवार और उनके समर्थकों की भीड़ जुट गई थी। कड़ी सुरक्षा के बीच हुई मतगणना में करीब नौ बजे से परिणाम घोषित होने लगे। सुचारू मतगणना कार्य के चलते दोपहर तक
विज्ञापन


अधिकांश विकासखंडों के ज्यादातर नतीजे घोषित हो गए थे। मतगणना कार्य का निर्वाचन आयोग की तरफ से नियुक्त प्रेक्षक अजय कुमार शुक्ल, जिलाधिकारी डा. अशोक चन्द्र, मुख्य विकास अधिकारी अरविंद पांडेय, पुलिस अधीक्षक

रामकिशोर सहित अन्य उच्चाधिकारियों ने निरीक्षण कर जायजा लिया। शाम तक सभी  विकासखंडों में प्रधान पद की मतगणना का कार्य पूरा कर लिया गया था। मतगणना कार्य को सकुशल संपन्न कराने के लिए संबंधित स्थलों पर

सुरक्षा के पुख्ता  प्रबंध किए गए थे। मतगणना स्थल से दूर आवागमन प्रतिबंधित कर दिया गया था। आचार संहिता के चलते विजय जुलूस निकालने पर प्रतिबंध लगाया गया था। बावजूद  इसके जिला मुख्यालय सहित कई ग्रामीण
विज्ञापन


क्षेत्रों में प्रत्याशी और उनके समर्थकों की तरफ से जुलूस निकालकर नारेबाजी की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें