फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: खेत में धंसी जमीन से बना गड्ढा किसान ने मिट्टी डालकर भरवाया

विज्ञापन
शहाबुद्दीनपुर गांव के खेत के धंसे हिस्से में मिट्टी ड़ालता किसान। संवाद
विज्ञापन
कासिमाबाद। कोतवाली क्षेत्र के शहाबुद्दीनपुर गांव में खेत की मिट्टी धंसने से बना गहरा गड्ढा रविवार को किसान ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से मिट्टी डलवाकर भरवा दिया। किसान अमित कुमार यादव ने बताया कि लोगों की सुरक्षा और आवागमन को देखते हुए यह कदम उठाया गया।
विज्ञापन

किसान ने बताया कि शनिवार सुबह उनके खेत में अचानक करीब 15 फीट चौड़ा और 10 फीट गहरा गड्ढा बन गया था। घटना की सूचना पर आसपास के गांवों में हड़कंप मच गया था। प्रशासन ने भी मौके का निरीक्षण किया था। पूर्वांचल एक्सप्रेस- वे और डीह बाबा के स्थान के पास स्थित खेत में बने गड्ढे को देखते हुए रविवार को मिट्टी डालकर समतल कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें